
उदित वाणी, जमशेदपुर: विधायक सरयू राय ने भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री से इस मामले को संज्ञान में लेने की अपील की है. सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम अस्पताल की ओपीडी सेवा पिछले 2 दिनों से पूरी तरह ठप है.
राय ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह जूनियर डॉक्टरों को स्टाइपेंड के भुगतान को लेकर विशेष पहल करें. जूनियर डॉक्टरों को स्टाइपेंड की राशि दी जानी चाहिए ताकि अस्पताल में परेशान मरीजों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध हो सके.
कैबिनेट स्वीकृति की प्रत्याशा में मामला अटका है, इसलिए मुख्यमंत्री जहां भी हों वहां से डिजिटल पार्ट संचिका सृजित कर आदेश करें. ताकि जूनियर डाक्टरों को लंबित वृति का भुगतान हो सके और हड़ताल समाप्त हो सके.
Advertisement
<

