
उदित वाणी,जमशेदपुर, घाटशिला: पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के का कुशलक्षेम जानने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से मऊभंडार के डायरेक्टर्स बंगलो गोल्फ ग्राउंड में उतरने के पश्चात सड़क मार्ग से घाटशिला दहिगोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नर्सिंग होम पहुंचे जहां पिछले कई दिनों से पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के इलाजरत हैं. पिछले तीन दिनों से उनकी तबियत और अधिक बिगड़ गयी है.इसकी जानकारी मिलने के पश्चात गुरुवार को मुख्यमंत्री ने दोपहर नर्सिंग होम पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की.उन्होंने उनके पुत्र डॉ. श्याम बास्के से भी आवश्यक विचार विमर्श किया और बेहतर चिकित्सा के लिए बाहर ले जाने की आवश्यकता पर भी ले जाने की सलाह दी. लगभग आधे घंटे तक समय बिताने के पश्चात वे वापस आईसीसी के डायरेक्टर्स बंगलो चले गए जहां से वे हेलीकॉप्टर से से रांची के लिए लौट गए. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन,बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती,पोटका के विधायक संजीव सरदार समेत काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

