
उदित वाणी, जमशदपुर: बरसात को ध्यान में रखते हुए मानसून के आने से पहले जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्रांतर्गत सभी बड़े नालों की साफ सफाई की जानी है. इस काम की शुरुआत बिरसानगर कुसुम नगर से की गई है. बिरसा नगर जोन 9 से 11 के बीच बड़े नाले की सफाई पहले होगी. उधर जुस्को की ओर से भी बड़े नालों की सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. प्रतिदिन बड़े नालों की शेड्यूल के हिसाब से सफाई की जाएगी, जिसका निरीक्षण संबंधित फील्ड सुपरवाइजर, जेई, एई, नगर प्रबंधकों के माध्यम से किया जाएगा.
Advertisement
<

