
उदित वाणी, जमशेदपुरः सामाजिक संस्था राजस्थान कल्याण परिषद (श्री अग्रसेन भवन साकची) द्वारा भुइयांडीह स्थित सिविल कोर्ट परिसर में स्थाई शीतल पेयजल अग्र जल लगाया गया. इसका उद्घाटन परिषद के अध्यक्ष राम कृष्णा चौधरी एवं ओमप्रकाश रिंगसिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अग्र जल से आम जनता, वकील एवं सभी सरकारी तथा कोर्ट के कर्मचारी लाभान्वित होंगे. इस मौके पर कोर्ट के कर्मचारी मानव, ब्रह्मचारी कामेश्वर, धीरज कुमार, जय प्रकाश शर्मा, शहादत करीम, जय शंकर के अलावा महावीर मोदी, उमेश शाह, दीपक पारीक, सांवरमल अग्रवाल, मोहित मुनका, प्रशांत अग्रवाल, विष्णु गोयल, बजरंग अग्रवाल, छेदी अग्रवाल, अनिमेष छपोलिया, सुनील देबूका, ललित सिंघानिया, ओम झाझरिया, रमेश मुनका, श्याम खंडेलवाल आदि उपस्थित थे.

