
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के देवरूण सेन को इस साल तबला वादन के लिए भारत सरकार की प्रतिष्ठित सीसीआरटी छात्रवृत्ति मिली है. भारत सरकार के संस्कृति विभाग ने इसकी घोषणा की है. देवरूण, अमिताभ सेन के शिष्य है.
वह एकमात्र ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने पूरे झारखंड से तबला में यह छात्रवृत्ति प्राप्त की है. भारत सरकार के सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना के तहत यह स्कॉलरशिप दी जाती है. यह योजना 10 से 14 आयु वर्ग के लिए है.
Advertisement
<

