
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोविड के बाद पहली बार बिना बंदिशों के इस साल होने जा रहे संस्थापक दिवस (थर्ड मार्च) समारोह को यादगार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है.
टाटा स्टील की ओर से संस्थापक दिवस को लेकर शहर के तीन चौराहों पर प्रकाश संयोजन को लेकर स्टील की स्थायी संरचना बनाई जा रही है, जो शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी. ये चौराहे हैं-बेल्डीह कालीबाड़ी, बेल्डीह क्लब गोलचक्कर और एक्सएलआरआई मेरिन ड्राइव गोलचक्कर.
ये गोलचक्कर पर अब पूरे साल रौशनी में नहाएंगे और शहर की शान बढ़ाएंगे. सभी संरचनाओं को दो मार्च को (संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर) चेयरमैन शहर को समर्पित करेंगे.
सारे गोलचक्कर और हेरिटेज बिल्डिंग रौशन होंगे
इस साल भी पिछले साल की तरह संस्थापक दिवस को लेकर शहर के सारे गोलचक्कर और हेरिटेज बिल्डिंग रौशन होंगे. इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. यही नहीं सोनारी एयरपोर्ट में सोलर पावर से से बने पार्क का उदघाटन भी हो सकता है.
दो साल बाद दिखेगी पुरानी रौनक, मुंबई से आएंगे समूह के कई बड़े अधिकारी
संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन जमशेदपुर आएंगे. अभी तक रतन टाटा के आने की कोई पुष्टि नहीं हैै. कोरोना के कारण पिछले दो साल से टाटा ग्रुप के वरीय पदाधिकारी भी कम आए. ऐसे में इस साल संस्थापक दिवस कार्यक्रम में टाटा ग्रुप के कई उ”ा अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है.
जुबिली पार्क में रोज गार्डेन की जगह बनेगा स्थायी ट्यूबलर स्ट्रक्चर
जुबिली पार्क का चेहरा भी बदलने जा रहा है. अब रोज गार्डेन की जगह पार्क में स्थायी ट्यूबलर स्च्रक्चर बनने जा रहा है. टाटा स्ट्रक्चरा स्टील से बनी यह संरचना सर दोराब जी टाटा पार्क में बने डायमंड स्ट्रक्चर की तर्ज पर अग्नि की संरचना की होगी. इसका निर्माण तेज गति से हो रहा है.

अपने संस्थापक की 184 जयंती मनाने में उत्साह के साथ जुटा जमशेदपुर
जमशेदपुर ।देश के पहले लोहे व स्टील का कारखाना स्थापित करने वाले जेएन टाटा की 184वीं जयंती इस साल बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई जाएगी.
पिछले 2 साल के दौरान कोरोना के कारण अपेक्षाकृत सामान्य तरीके से जयंती मनाई गई थी. इस साल पुराने अंदाज में पूरे उत्साह उमंग और धूमधाम के साथ शहर अपने संस्थापक दिवस को उनकी जयंती पर नमन करेगा. इसके लिए टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों समेत विभिन्न संस्थाओं की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है. हर साल & मार्च को शहर में संस्थापक दिवस मनाया जाता है.
एफआरपी से बनेगी संरचना स्ट्रेट माइल रोड (कीनन स्टेडियम के पास) के बगल में स्थित बागमती रोड के पास स्थित ट्राइंगुलर पार्क को कोविड पार्क के रूप में बनाया जा रहा है.
यह पार्क कोरोना के योद्धाओं को समर्पित होगा. इस पार्क में बन रही संरचना की खासियत यह है कि वह फाइबर रिइन्फोर्स्ड प्लास्टिक (एफआरपी) से बन रहा है. यह एक अलॉय यानि मिश्र सामग्री हैं. यह फाइबर आमतौर पर ग्लास (फाइबर ग्लास), कार्बन (कार्बन फाइबर प्रबलित बहुलक में), ऐरामिड या बेसाल्ट के बने होते हैं.
इसका बहुलक यानि पॉलीमर आमतौर पर एक एपॉक्सी, विनाइल एस्टर या पॉलिएस्टर थर्मोसेटिंग प्लास्टिक होता है. पहले इस पार्क में एक पुराना एयरक्रॉफ्ट रखा हुआ था., जो अब हटा दिया गया है.

दो दिवसीय विंटेज कार रैली 25-26 फरवरी को
संस्थापक दिवस कार्यक्रम के तहत टाटा स्टील की दूसरी जमशेदपुर विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक रैली आगामी 25-26 फरवरी को होगी. यह रैली गोपाल मैदान से शुरू होकर यूनाइटेड क्लब तक जाएगी. इस बार का थीम है-कोलोनियल इंडिया यानि उपनिवेश भारत. उपनिवेश भारत के दौरान के कार और बाइक का जलवा इस साल दिखेगा.


