
उदित वाणी, जमशेदपुर: दो साल के अंतराल के बाद 27 नवम्बर की सुबह का आयोजन किया गया. ठंड के बावजूद शहर के कलाकारों और युवाओं ने बिष्टुपुर मेन सड़क पर अपना धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर माहौल में गर्मी ला दी.
बच्चों से लेकर बड़ों तक ने इस संडे की सुबह मस्ती की. अधिकतर ने कहा कि एक बार फिर शहर का जोश और उत्साह सड़क पर दिखा. आलम यह था कि बिष्टुपुर की सड़क टैलेंट दिखाने का हाइवे बन गया था. कोई डांस तो कोई जुम्बा, कोई पेंटिंग तो कोई योगा कर रहा था. जुस्को प्रवक्ता सुकन्या दास ने कहा कि कोरोना के चलते दो साल से जैम स्ट्रीट बंद था.
शहरवासियों की मांग थी की कि जैम स्ट्रीट को फिर से शुरू किया जाय. शुरूआत काफी अच्छा है. अगले माह भी हम जैम स्ट्रीट करेंगे. संभवत इसका आयोजन 25 दिसंबर को होगा.
इस बार का जैम स्ट्रीट ज्यादा हेल्दी रहा. हमारा जोर हेल्दी एंड हैप्पी लाइफ पर है. कोरोना के दौरान लोगों ने स्वास्थ का महत्व समझा है. यही कारण है कि इस बार हम मनोरंजन की बजाय स्पोर्ट्स पर ज्यादा जोर दे रहे हैं ताकि शहर के लोग स्पोर्ट्स के जरिए अपने हेल्थ और फ्टनेस को बढ़ा सके. हमें खुशी है कि लोगों ने परिवार के साथ संडे मॉर्निंग को इन्ज्वॉय किया.
इस बार बैडमिंटन, बास्केटबॉल,कराटे के साथ साहसिक खेल और ज़ुम्बा के साथ योग, लाइव पेंटिंग्स और टैटू आकर्षण का केन्द्र रहा. सुबह 6 बजे से साढ़े आठ बजे तक इसका आयोजन हुआ.
विभिन्न संस्थाओं का लगा था स्टॉल
जैम स्ट्रीट ने लोगों की मदद के लिए अपने स्टॉल लगाए थे. रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी ने ऐसा ही एक स्टॉल लगाया था.


