
उदित वाणी, जमशेदपुर: सीआईआई यंग इंडियन (वायआई) और एक्सएलआरआई जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में 6 नवम्बर को जमशेदपुर रन का आयोजन किया गया. रन में 900 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
हर आयु, वर्ग और व्यवसाय के लोगों ने अपने जुनून का प्रदर्शन किया. आशीष कुमार, खेल प्रमुख, टाटा स्टील और रामफल नेहरा, प्लांट मैनेजर – निदेशक, कमिंस इंडिया ने हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया. मौके पर सीआईआई यंग इंडियन के जमशेदपुर चैप्टर के राहुल पासारी भी मौजूद थे.
जमशेदपुर रन 2022 के विजेता पुरुष और महिला वर्ग में अर्जुन टुडू और रिधिमा बुद्धिराजा हुए. मैराथन के दौरान सभी श्रेणियों के शीर्ष 3 पदों को नकद पुरस्कार और योग्यता प्रमाण पत्र के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.
15 से अधिक स्कूलों के बच्चे इस आयोजन में भाग लिए. एक्सएलआरआई फुटबॉल मैदान से सुबह 5:30 बजे शुरू हुए इस रन को एनीटाइम फिटनेस, उदित वाणी, 92.7 बिग एफएम की ओर से प्रायोजित किया गया था. कमिंस इंडिया इसका शीर्षक प्रायोजक था. रामफल नेहरा ने कहा कि इस साल हमारे कर्मचारियों और समुदायों के बीच फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया गया है.
मैराथन एक सकारात्मक सामाजिक प्रभाव बनाने के लिए समुदायों की एक साथ आने की भावना का जश्न मनाता है. हमेशा की तरह इस साल की दौड़ शहर के निवासियों, कमिंस इंडिया के कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ सफल रही.

