
उदित वाणी, जमशेदपुरः भारतीय जन महासभा द्वारा आज देश के साथ ही विदेशों में भी विभिन्न स्थानों पर वीर सावरकर की जयंती मनाई गयी। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि अंग्रेजों ने भारतीयों को जानवरों से भी बदतर जिंदगी जीने पर मजबूर किया था। कहा कि अंडमान की सेल्यूलर जेल में काला पानी की सजा काटते हुए वीर सावरकर को कोल्हू से तेल निकलना पड़ा और प्रतिदिन 30 पाउंड तेल निकालने का काम 11 वर्षों तक करना पड़ा था। संस्था के संरक्षक डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी ने कहा कि आने वाले समय में वीर सावरकर की लगभग 20 फीट ऊंची प्रतिमा जमशेदपुर में लगायी जाएगी।
वीर सावरकर जयंती मनाने वालों में श्री पोद्दार के अलावे जमशेदपुर से प्रकाश मेहता, पूनम मेहता, रोनित जोशी, प्रिया जोशी, प्रमोद खीरवाल, पिंकी देवी, रामचंद्र राव, सिंगापुर से बिदेह नंदनी चौधरी एवं डॉ प्रतिभा गर्ग, मेरठ उत्तर प्रदेश से लक्ष्मी गुसाई, जयपुर राजस्थान से ओम प्रकाश अग्रवाल, गोड्डा झारखंड से बासुदेव पंडित, स्वीटी रानी, तेजस्वी राज, जोरहाट असम से जयश्री शर्मा, छतीसगढ़ से अनीता मंदिलवार सपना, कोलकाता से सूर्य शंकर एवं पिंटू कुमार महतो, कलियावर असम से कल्पना देवी आत्रेय, करौली राजस्थान से अशोक गोयनका, रायपुर छत्तीसगढ़ से डॉ आरती उपाध्याय देव, शाहदरा दिल्ली से अर्चना वर्मा, रांची झारखंड से विजय केडिया, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से नीलम सिंह व नागपुर महाराष्ट्र से अनुसूया अग्रवाल, बक्सर बिहार से अजय कुमार सिंह, नीतु सिंह, नारद कुमार, रूपेश कुमार, सोनिका कुमारी, अंजु कुमारी, रीना बेगम, रितु राज, विकास कुमार, अंकित कुमार, मुन्ना कुमार, अमृत कुमार, पंकज कुमार, जय प्रकाश अग्रवाल, रवि कुमार, रजनीश कुमार, बजरंगी कुमार, आजाद कुमार, अंगद शर्मा, अमित कुमार, रतन कुमार, सुबोध कुमार, शशि कुमार, ध्रुव कुमार आदि शामिल थे।

