
उदितवाणी, जमशेदपुर: सीआईआई झारखंड के चेयरमैन रणजोत सिंह ने हेमंत सोरेन को लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता संभालने पर बधाई दी है.
श्री सिंह ने कहा है कि हेमंत सोरेन का झारखंड की अगुवाई के लिए लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री चुना जाना वाकई इस राज्य के हित में है. हमें उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में यह राज्य आर्थिक तौर पर और मजबूत बनकर उभरेगा. सीआईआई झारखंड की नई सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेगा और राज्य के डेमोग्राफिक डिविडेंड को हासिल करने के लिए अपनी आर्थिक गतिविधियां और तेज करेगा.
Advertisement
<

