
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शनिवार 11 मार्च को चैम्बर सदस्यों एवं उनके परिवार के लिए ‘होली मिलन समारोहका आयोजन चैम्बर भवन में किया गया.
समारोह का उद्घाटन जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, जीआर गोलेच्छा एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. इस बार रंगोत्सव के पर्व को चैम्बर के द्वारा भव्य रूप में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों तथा बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए तथा काफी संख्या में चैम्बर सदस्यों ने परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम का का आनंद उठाया.
समारोह में अतिथि के रूप विधायक मंगल कालिंदी ने उपस्थित होकर सिंहभूम चैम्बर एवं सदस्यों को होली मिलन समारोह के आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी और आयोजन की सराहना की. कार्यक्रम का संचालन सचिव, व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी ने किया.
बाल कलाकारों ने दी प्रस्तुति
रंगारंग कार्यक्रम में जिन बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी उनमें प्रमुख रूप से राधिका संघी, हर्षित संघी, आरव दोकानिया, पायल अग्रवाल, हिमांक अग्रवाल, नव्या गोयल, समृद्धि अग्रवाल, रिषिता अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल, मानविक संघी, रंजीता अग्रवाल, काव्या कांवटिया, पीयूष अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, रिया नरेडी शामिल थे. अंत में पुरस्कार एवं सम्मान पत्र देकर इन्हें सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेष धूत, दिलीप गोलेच्छा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, पीयूष चौधरी, सांवरमल शर्मा, कोषाध्यक्ष किशोर गोलेच्छा, पवन शर्मा, मनोज गोयल, सत्यनारायण अग्रवाल, आनंद चौधरी, मनोज अग्रवाल, बीएन शर्मा, श्रवण देबुका, मनोज चेतानी, सुधीर सिंह, सांवरमल अग्रवाल मौजूद थे.

