
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने सोमवार को जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों में जैव विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया. प्रणय सिन्हा, चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में और शैलेश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
इस वर्ष जैव विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की थीम “एग्रीमेंट टू एक्शन: बिल्ड बैक बायोडायवर्सिटी” है.
बच्चों ने लगाए 500 पौधे
बच्चों को पौधारोपण अभियान और दीवार पेंटिंग के जरिए जैव विविधता के बारे में संवेदनशील बनाया गया. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे समर कैंप में 1200 से अधिक बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस को चिह्नित करने के लिए जुबली पार्क में 500 से अधिक पौधे लगाए.
इसके बाद सिक्यूरिटी फ्लैट्स गरमनाला में वृक्षारोपण अभियान द्वारा 300 से अधिक पौधे लगाए गए. यही नहीं, कदमा बायोडायवर्सिटी पार्क में एक विशेष वॉल पेंटिंग की गई. दिन को और खास और यादगार बनाने के लिए 17 मीटर की दीवार को पेंट किया गया.
खेल विभाग द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इन बच्चों को जैव विविधता और सतत जीवन के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. इन सभी पहलों का आयोजन टाटा स्टील की कॉर्पोरेट सर्विसेज टीम द्वारा किया गया था.


