
उदित वाणी, रांची: निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन की 10 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार को 25 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया.
इससे पहले आर्मी जमीन घोटाला मामले में 10 दिनों तक पूछताछ के बाद छवि रंजन को ईडी द्वारा बिशेष अदालत में पेश किया गया. छवि रंजन के मामले में अब अगली सुनवाई 25 मई को होगी. तब तक छवि रंजन को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रहना होगा.
ज्ञात हो कि 4 मई को ईडी ने आर्मी जमीन घोटाला मामले में 10 घंटे तक पूछताछ करने के बाद छवि रंजन को गिरफ्तार किया था. इसके बाद ईडी द्वारा छवि को बिशेष अदालत के आदेश पर 2 बार रिमांड पर लिया गया था. वहीं मंगलवार को अदालत में पेश करने से पहले आईएएस छवि रंजन का मेडिकल जांच सदर अस्पताल के डॉक्टरों की देख रेख में किया गया.
छवि रंजन का बीपी, सुगर व पल्स सभी सामान्य है. उनका कोविड टेस्ट भी निगेटिव आया.

