
उदित वाणी, चांडिल : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के चांडिल अवर प्रमंडल ने रविवार, 23 नवंबर 2025 को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है. विभाग के अनुसार, 11KV ईचागढ़ फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस एवं लाइनिंग कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. इसी दौरान एनएच-33 के किनारे स्थित केबल पर तकनीकी कार्य भी किया जाएगा.
इस कारण बड़ामटांड, चावलीवासा, चौका बाजार, झाबरी, दिनाई, पड़का, दिरलंग, हेंसाकोचा, पालना, बड़ाआमड़ा, गौरांगकोचा सहित आसपास के कई इलाके प्रभावित होंगे, जहां निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति उपलब्ध नहीं होगी.
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी आपात स्थिति या विद्युत संबंधी जानकारी के लिए चांडिल अवर प्रमंडल के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है. सहायक विद्युत अभियंता (9431135940), कनिष्ठ विद्युत अभियंता (9471727589) और विद्युत शक्ति उपकेंद्र (9155025262) उपलब्ध रहेंगे.
विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि यह असुविधा उपभोक्ताओं की सुरक्षा और बेहतर विद्युत सेवा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम है. उपभोक्ताओं से धैर्य और समझदारी के साथ सहयोग करने की गुजारिश की गई है.
