उदित वाणी चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू हाट मैदान में शुक्रवार को ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मुक्ति संकल्प सभा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सह समाज सेवी सुखराम हेम्ब्रम मुख्य रूप से उपस्थित हुए। सुखराम हेंब्रम को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।सभा से पहले सिरूम चौक तथा कुकड़ू प्रखण्ड के समीप स्थित शहीद अजित धनंजय महतो के मूर्ति पर सुखराम हेंब्रम ने माल्यार्पण किया।अनेक वक्ताओं ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुखराम हेंब्रम के पक्ष में जनसैलाब यह साबित कर दिया है कि ईचागढ़ में बदलाव का ब्यार वह रहा है। लोगों के मन में सत्ता परिवर्तन का लहर है। वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव में अब विधानसभा क्षेत्र के समाज सेवी सुखराम हेंब्रम के पक्ष मे लोग गोल बंद हो रहे हैं। वहीं मुख्य अतिथि समाजसेवी सुखराम हेम्ब्रम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा का उद्देश्य विधानसभा को बाहरी से मुक्ति दिलाने के लिए सामुहिक संकल्प लेना है । उन्होंने कहा कि यहां जितने भी विधायक बने ईचागढ़ का अपेक्षित विकास नही हुआ। उन्होंने कहा कि आज ईचागढ़ को बाहरी विधायको से आजाद करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि यहां विस्थापन का मामला 40 वर्षों से जस का तस है,जितने भी विधायक बने किसी ने भी विस्थापितों का मामले पर कुछ नहीं किया।मौके पर श्यामल मार्डी, राम प्रसाद महतो, मंगल सिंह मुंडा, अशोक उरांव, लालमोहन गोराई,देवेंद्र मांझी, डोमन बास्के, विश्वनाथ मंडल, दिवाकर कैबर्ट, गुरुपद मांझी, सुधीर गोप आदि मौजूद रहें।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।