
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं महासचिव मानव केडिया ने देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है. उन्होंने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के दौरान जमशेदपुर में भी एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू करने का स्वागत किया है.
चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने इस विषय पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर सांसद विधुतवरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को एक ट्वीट भी किया था.
मूनका ने कहा कि मंत्री के बयान से जमशेदपुर के लोगों में भी आशा जगी है कि जल्द ही उन्हें सर्वसुलभ एयरपोर्ट मिलेगा.

