
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से उनके जमशेदपुर प्रवास के दौरान मिलकर उन्हें टाटा-राउरकेला राजमार्ग के निर्माण के संबंध में ज्ञापन सौंपा.
चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के जमशेदपुर आगमन पर चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने बदहाल एवं दयनीय टाटा-रांची उच्चपथ (एनएच-33) का निर्माण कार्य विश्वस्तरीय कराने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.
सिंहभूम चैंबर इसके लिए वर्षों से मांग करता रहा था.प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का ध्यानाकृष्ट टाटा-राउरकेला राजमार्ग की स्थिति पर भी कराया, जिस सड़क की स्थिति ठीक नहीं है और राउरकेला जाने के क्रम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चैम्बर ने उनसे मांग की कि इस राजमार्ग का भी निर्माण त्वरित ढंग से विश्वस्तरीय रूप में कराया जाय जिससे इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा मिल सके.
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी शामिल थे.

