
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी को और एक सप्ताह आगे बढ़ाने की मांग डीसी से की है.
बारिश नहीं होने के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है. कुछ स्कूलों के बच्चों की गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद उनके स्कूल खुल चुके हैं और कुछ स्कूल एक दो दिनों के अंदर खुलने वाले हैं. ऐसे में उपायुक्त महोदया से अनुरोध है कि गर्मी की छुट्टियों को एक सप्ताह और आगे बढ़ाने का निर्देश सरकारी और निजी स्कूलों को दिया जाय.
Advertisement
<

