
उदित वाणी जमशेदपुर : उलीडीह थाना के ट्रांसपोर्टनगर में बीती रात गश्ती करने गए पुलिसकर्मियों से रायफल छीनने का प्रयास कार चालक ने किया गया. पुलिस की वैन ट्रासपोर्टनगर में खड़ी कर उसमे हवा भराया जा रहा था. तभी पीछे से कार (जेएच 01 सीडी 6014) पर एक व्यक्ति चंदन कुमार वहां पहुंचा. चंदन पुलिस वालों से गाली ग्लौज करने लगा और रायफल छीनने का प्रयास किया. वहीं पुलिसकर्मियों के साथ उसने हाथापाई भी की. इसे देख एएसआइ भी वहां पहुंचे. वहीं उसकी कार और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले गए. आरोपी मुख्य रूप से धनबाद हीरापुर विनोदनगर का रहने वाला है. वहीं अभी वह डिमना चौक के पास किराये के मकान में रहता है. वहीं उसके खिलाफ थाना में एएसआइ विरेंद्र राय के बयान पर रायफल छीनने, पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज कर हाथापाई करने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है.
