
उदित वाणी, जमशेदपुर: सोनारी स्थित मरीन ड्राइव में बड़े वाहन और ओवरटेक करने के दौरान एक कार वाहन से टकरा गई. इस घटना में कार की एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, दुर्घटना के दौरान चालक बाल-बाल बच गया.

इस दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों को कतार लग गई. मिली जानकारी के अनुसार रांची से एक कार जमशेदपुर आई थी. सवारी को जमशेदपुर में छोड़ने के बाद चालक कार को लेकर वापस रांची जा रहा था. मरीन ड्राइव में एक बड़े ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई.
Advertisement
<

