
उदित वाणी,जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सदस्यता अभियान की शुरूआत की है. कोई भी पात्र व्यक्ति या फर्म चैम्बर का सदस्य बन सकता है. इसके लिए सदस्यता शुल्क के साथ इसका फॉर्म भरना पड़ेगा. फॉर्म बिष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में श्रीनिवासनजी के पास उपलब्ध है. सालाना सदस्यता और आजीवन सदस्यता के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं. सालाना सदस्यता के लिए 6136 रुपये से 14, 396 रुपये तक का सदस्यता शुल्क है जबकि आजीवन सदस्यता के लिए 20,296 रुपये से 61,596 रुपये लिया जाएगा.

Advertisement
<

