
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन के खिलाफ जांच अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है. इसी क्रम में खनिजों के अवैध खनन व परिवहन को लेकर चलाये गए जांच अभियान में शनिवार को 13 ट्रक व हाईवा को जब्त करने की कार्रवाई की गई.
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जब्त वाहनों में से 3 गालुडीह से, 1 मऊभंडार से, 2 धालभूमगढ़ से तथा 7 वाहन बरसोल से जब्त किया गया. इन वाहनों पर 6 लाख का जुर्माना लगाया गया. जब्त वाहनों पर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं. बरसोल में अवैध बालू स्टॉक को सील किया गया है और इस सम्बन्ध में सी.ओ बहरागोड़ा द्वारा एफ.अई.आर भी दर्ज कराई गई है.

Advertisement
<

