
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर वासियों में देसी कुत्ते पलने का शौक घर कर रहा है. जमशेदपुर के लोग धीरे-धीरे इन देसी कुत्तों की कीमत समझने लगे हैं. दरअसल जमशेदपुर में बहुत ही अनोखी पहल दी स्ट्रे आर्मी संस्था की तरफ से इस रविवार को की गई.
संस्था की ओर से रविवार को एक एडॉप्शन कैंप का आयोजन जी टाउन मैदान के पास किया गया, जिसमें 13 देसी श्वानों को घर दिलाया गया. संस्था ने इस दौरान अपने एक ही नारे को बुलंद किया, वह नारा है हम देसी तो हमारे कुत्ते भी देसी ही होने चाहिए.
संस्था को ओर से पहले भी ऐसे कैंप का आयोजन किया गया है और उनका मानना है की जमशेदपुर वासियों में देसी कुत्ते पलने का उल्लास बढ़ रहा है. अगर इसी प्रकार देसी कुत्तों को लोग पलने लगे तो आने वाले समय में ऐसा भी होगा की हमें सड़क किनारे कोई कुत्ता भूखा मरता नहीं दिखेगा.
संस्था के सदस्यों ने कहा कि ये समय यह सोचने का है कि जहां हम विदेसी कुत्तों पर हजारों खर्च कर देते हैं वहीं क्यों न इन मासूमों को एक अच्छा जीवन दें. बात यह ब्रीड की नहीं केवल सोच की है. आप नज़रिया बदलिए शहर का नज़ारा स्वयं ही बदल जायेगा.


