
उदित वाणी, जमशेदपुर: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने 10 जनवरी को नवम्बर 2022 में आयोजित सीए फाइनल और इंटर परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है.
इस परीक्षा में जमशेदपुर केंद्र से सीए फाइनल मे कुल 283 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 25 छात्र सीए पास किए हैं. इसके अलावा 58 विद्यार्तियों इस परीक्षा के पहले समूह और दूसरे समूह उत्तीर्ण किए हैं. सीए इंटर की परीक्षा मे कुल 374 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, जिसमें 42 छात्र इंटर की परीक्षा पास किए हैं और सीए फाइनल मे पहुंचे.
कई छात्रों ने इस परीक्षा में अपने पहले समूह और दूसरे समूह के लिए भी उपस्थित थे, जिसमें कुल 82 छात्र उत्तीर्ण हुए.शाखा के वरीय सदस्य सीए सतबीर भाटिया के पुत्र खुसमीत को भी सफलता प्राप्त हुई हैं.
जमशेदपुर सीए शाखा प्रबंध समिति ने सफल उम्मीदवारों को बधाई दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं. साथ ही जो छात्र इस परीक्षा में सफल नही हो पाये हैं, उनको अगले प्रयास के लिए कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए उत्साह प्रदान किया. यह जानकारी जमशेदपुर शाखा सचिव सीए योगेश शर्मा के द्वारा दी गयी है.
सीए बनने वाले स्टूडेन्ट्स हैं
विशाल नायर, चेतन शर्मा, खुसमीत भाटिया, ऋषिकेश, आकांक्षा, अमीशा भलोटिया, मंदीप सिंह, निलेश छापोलिया, कोमल मित्तल, पूजा, शुभम कुमार, मुस्कान, ज्योति, सत्यम, श्रुति, अपूर्वा, शाकिब, संकेत, संभव, प्रियंका चौधरी, मयंक, निकिता, अमन, दिविषा, सुरभि, तमन्ना, स्वास्तिका, ऋचा, मोहसिन, शुभम, पल्लव और रीतिका.

