
उदित वाणी, जमशेदपुर: सोहराय पर्व के अवसर पर एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा टोला की खिकड़ीघुटू में सोहराय के अवसर पर खूंटाव का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ.
खूंटाव में प्रथम पुरस्कार चमन सोरेन, द्वितीय पुरस्कार जगरनाथ सोरेन, तृतीय पुरस्कार मोहन दास सोरेन, चतुर्थ पुरस्कार राबुड़, तथा पंचम पुरस्कार जितेन सोरेन, ने प्राप्त किया.
सोहराय नाच में सुनीता बास्के, द्वितीय पुरस्कार सोनिया हेम्ब्रम, तृतीय पुरस्कार निवेदिता मुर्मू ने प्राप्त किया. सोहराय पर्व मे गाय, बैल और भैंस के प्रति कृतज्ञ व्यक्त की जाती है. उनके साथ खुशियां बाँटने के लिए खूंटाव किया जाता है फसलों को तैयार करने में उनका अहम योगदान होता है.
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन सोरेन, नायके बाबा मोहन हांसदा, हाड़ीराम सोरेन, सनातन टुडू, सोनाराम टुडू, पप्पू सोरेन, राखल सोरेन, पोरान सोरेन, गांधी सोरेन, सुकलाल हांसदा, कार्तिक मुर्मू, सोकेन सोरेन, सुफल सोरेन, लखाई सोरेन, गुमदी टुडू, सुनील सोरेन, हराधन हांसदा, जितेन सोरेन, मंगल सोरेन,विश्वनाथ सोरेन,फुदन मुर्मू आदि उपस्थित थे.


