
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोल़जी में तीन दिवसीय टेक्नो कल्चरल फेस्ट प्रोविनेन्स-3.0 बुधवार से शुरू हो रहा है. इसमें बालीवुड प्लेबैक सिंगर याशर देसाई का शो आकर्षण का केंद्र होगा.
संस्थान के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि इन तीन दिनों में अनेकों टेक्निकल प्रतियोगिताएं, डान्स, गली क्रिकेट, रोबो रेस, नुकक्ड़ नाटक, पेपर डान्स आदि होंगे. इसके साथ ही सभी के मनोरंजन के लिए रैम्प वॉक, रॉक बैन्ड, डीजे नाइट एवं याशर देसाई के कार्यक्रम शामिल हैं.
बताया कि इस कलचरल फेस्ट के पहले दिन का आकर्षण रॉक बैंड होगा. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए कॉलेज के छात्र विगत 20 दिनों से लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं. दूसरे दिन 27 अप्रैल को मुख्य आकर्षण डीजे नाइट होगा.
मौजूदा दौर में डीजे शो युवाओं में बहुत लोगप्रिय है. कार्यक्रम का समापन दिनांक 28 अप्रैल को होगा. समापन समारेह में शिरकत करने के लिए हिन्दी सिनेमा कें चर्चित प्लेबैक सिंगर याशर देसाई आएंगे. सिंह ने बताया कि याशर देसाई का गाया गाना-दिल को करार आया, जितनी दफा, तेरे मेरे दरमिया काफी लोकप्रिय हैं.
उन्होने बताया कि यह कार्यक्रम सर्वसाधारण के लिए नहीं है, लेकिन जमशेदपुर शहर एवं आसपास के लोगों के लिए सैकड़ों की संख्या में पास निर्गत किया गया है.
बताते चलें कि बीते रविवार को आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बिष्टूपुर के पी एंड एम मॉल में इस टेक्नो कल्चरल फेस्ट प्रोविनेन्स – 3.0 की झाकियां प्रस्तुत की थी.

