
उदित वाणी, जमशेदपुर: ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल के प्रांगण में 11 अगस्त को प्रभातफेरी का आयोजन किया गया. इस दौरान कक्षा 6वीं से 12वीं तक के ब’चों ने प्रभातफेरी में सम्मिलित होकर रौनक बढ़ाई. प्रभातफेरी विद्यालय प्रांगण से होते हुए मानगो चौक तक गई.
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु मिश्रा ने प्रभातफेरी के बारे में ब’चों को सीख दी. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन सरवन सिंह, सचिव किरण चाणे, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह, विद्यालय समिति के सदस्य सूरज सिंह, सलाहकार इम्तियाज हुसैन एवं स्कूल की प्रधानाध्यापिका मधु मिश्रा के साथ स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
Advertisement
<

