
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को स्थित विजया गार्डन क्लब हाउस के प्रथम तल पर 07 मार्च 2026 को स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
जनहित में सामाजिक पहल
इस जनहितकारी कार्यक्रम के आयोजन में मिस सुनीता युगल, ऋतु सिन्हा, विजयप्रभा और बीना झा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है.
नागरिकों से भागीदारी की अपील
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोग स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें.

