
उदित वाणी, जमशेदपुर: राय के ठप विकास कार्य, युवाओं से की गई वादाखिलाफी, धवस्त कानून व्यवस्था, तुष्टिकरण की राजनीति समेत खनिज संपदा की मची लूट, महिला उत्पीडऩ व अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता 11 नवंबर को सुभे 11 बजे से जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान कार्यकर्ता राय सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराएंगे.
इस आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा जिला समिति के पदाधिकारी, मंच-मोर्चा के पदाधिकारी सहित जिले के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे. भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि राय के मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक अहंकार में हैं.
महागठबंधन सरकार के तीन वर्ष बाद भी सरकार की उपलब्धि शून्य है. झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने युवा, किसान, महिलाओं के साथ धोखा एवं छल किया गया है. आज प्रदेश की जनता सरकार के उदासीन रवैये से निराश एवं हताश है. जनता की आवाज बनकर भाजपा ने हमेशा जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया है.
अगर सरकार इस चेतावनी से अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करती है तो उग्र आंदोलन के जरिये सरकार को जगाया जाएगा. गुंजन यादव ने कहा कि आक्रोश है जो आज सड़कों पर दिख रहा है, अब जल्द ही सरकार की भी विदाई तय है.
13 तक जारी रहेगा आंदोलन :
झारखंड में भाजपा पिछले 7 नवबंर प्रखंडवार राय सरकार को घेरने के लिए आंदोलन चला रही है. यह क्रम 1 नवंबर तक जारी रहेगा. भाजपा ने प्रखंडवार इसके लिए पार्टी नेताओं की जिम्मेवारी दी है.
हालांकि भाजपा के इस प्रोटेस्ट पर आरोप और प्रत्यारोप की सियासत भी गूंजने लगी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के मुताबिक भ्रष्टाचार को लगातार उजागर करते रहेगें. झारखंड के जनता की चाहत है कुछ सवाल के जवाब सीएम स्वयं दें. जो चेक पंकज मिश्रा के यहां मिले उस पर किसके चेक के हस्ताक्षर हैं.
इन लोगों ने झारखंड के चेहरे पर कालिख पोतने का काम किया है, झारखंड की जनता कभी माफ नहीं करेंगे. राय के सभी प्रखंड पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं.

