
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की घोषणा में हो रही देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से बुधवार सुबह 10:30 बजे जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है.
धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता नगर परिषद चुनाव की तिथि घोषित करने सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी कई प्रमुख मांगें उठाएंगे. पार्टी नेताओं का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र की विकास योजनाएं लंबे समय से ठप हैं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अभाव में जनता की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं.
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी कार्यकर्ताओं और जुगसलाई की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएं.
