
उदित वाणी कांड्रा: इंसानियत और मानवता की मिसाल उस वक्त एक उदाहरण बन गई जब कोलेबिरा, सरायकेला ज़िला निवासी रूमिसा परविन की मदद करने समाजसेवी आगे आए। जब आर्थिक रूप से कमजोर रूमिसा अपने इलाज में खर्च चुकता नहीं कर पा रही थी और बिल नहीं चुका पाने की स्थिति में उसे छुट्टी नहीं मिल पा रही थी।
रुमिसा के अस्पताल का बिल को माफ कराने में बीते दिनो बिमारी के कारण जमशेदपुर टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) अस्पताल में भर्ती थी, जहां उनका 1,20000 (एक लाख बीस हज़ार) रुपया का बिल बन गया था जिसे वो चुका नहीं पाई, उनके मदद के लिए कोलाबिरा के समाजसेवी मो वाहिद ने भाजपा नेता आसिफ रिजवान खान को संपर्क किया और भाजपा नेता आसिफ रिजवान खान ने आगे आकर इस नेक काम में सहयोग किया। उन्होने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के सहयोग से बिल को माफ करवाया।

