
उदित वाणी, जमशेदपुर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश कर देश की आर्थिक दिशा तय करेंगी. इस अवसर को यादगार बनाने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी विशेष तैयारियां की हैं. रविवार साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बड़े स्क्रीन पर बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा.
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरीय नेतागण, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहेंगे. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि रविवार सुबह 10:30 बजे से न जिला भाजपा कार्यालय के साथ जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में भी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रमुख स्थानों पर बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा.
