
उदित वाणी, जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में शीतलहर और कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को बर्मामाइंस क्षेत्र के लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सात सौ से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरित किए.
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों की पहचान की गई थी. पात्र लाभार्थियों को कूपन देकर सम्मानपूर्वक समारोह स्थल पर आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें कंबल भेंट किए गए.
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा चुनावों की नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदना की राजनीति करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग तक राहत एवं सहयोग पहुँचाने के लिए तत्पर है. उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुँचाना सामाजिक दायित्व है.

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा निरंतर जनसेवा के कार्य कर रही है. ठंड के इस मौसम में कोई भी असहाय या जरूरतमंद प्रभावित न हो, यह पार्टी का संकल्प है. उन्होंने कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आगे भी ऐसे सेवा कार्य नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे.
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, राकेश सिंह, गुरु गोबिंद सिंह आजाद, मनोज श्रीवास्तव, राजेश सिंह पप्पू, सूरज सिंह, राजीव मिश्रा, जोगिंदर सिंह सोनू, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, राकेश चौधरी, शशि रंजन दयाल, लक्ष्मीकांत तिवारी, रामदुलारी देवी, कैलाशपति मिश्र और देववचन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

