
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पटियाला बार के ठीक सामने बाइक लगाना चाईबासा मंझारी के रहने वाले पंकज कुमार कालिंदी को काफी महंगा पड़ा. हालाकि बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ही बाइक चोर का पता लगाने का काम कर रही है. घटना के बारे में बताया गया कि पंकज कालिंदी ने रविवार की सुबह 10 बजे पटियाला बार के ठीक सामने अपनी बाइक को खड़ी की थी. इसके बाद वे शाम 6.30 बजे वापस बाइक लेने के लिये पहुंचे तब देखा कि गायब है. इसके बाद उन्होंने आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा.
सीसीटीवी कैमरा में बाइक चोर नजर आ रहा है. इसके बाद उन्होंने घटना की लिखित शिकायत बिष्टुपुर थाने में जाकर की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Advertisement
<
