
उदित वाणी, जमशेदपुर: मंगलवार को श्री श्री होरो पार्वती सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी का भूमि पूजन किया गया.
जिसमें बतौर पुरोहित निशिकांत मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ, भूमि पूजन में मुख्य रूप से भवानी सिंह, निशी मिश्रा, गोपाल यादव और राजन सिंह, विकास सिंह, अनुपम पाल सैनी सरकार, भारत हरदोई, रणधीर गुप्ता, मदन महतो, अमर मंडल, जीवन सिंह, समीर पति, पिंटू महतो आदि मौजूद रहे.
पूजा के दौरान सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन मां की विशेष आरती होगी. इसमें भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा. वहीं पूजा को आकर्षक बनाने के लिए भव्य विद्युत सज्जा की जाएगी.
श्री श्री होरो दुर्गा पूजा एक नजर में
स्थापना वर्ष 1954
स्थान: पारडीह कालीबाड़ी
कमेटी : श्री श्री हरो पार्वती सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति
पंडाल : काल्पनिक पंडाल
लागत : 1 लाख रुपए

