
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा आगामी 8 से 16 अक्टूबर तक गोपाल मैदान में आयोजित 16वें स्वदेशी मेला का आज भूमि पूजन किया गया.
पंडित नवलकिशोर पांडे के द्वारा भगवान विश्वकर्मा के पूजन के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ. भूमि पूजन में यजमान के रूप में मेला संयोजक अशोक गोयल, मुरलीधर केडिया, बंदेशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, मंजू ठाकुर उपस्थित थीं. पूजन के बाद यजमानों द्वारा नारियल तोड़कर अध्र्य कर स्टॉल निर्माण हेतु मेला स्थल पर झंडा लगाया गया.
मेला संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि स्वदेशी मेला अपने प्रकार का एक विशिष्ट आयोजन है. वैसे तो शहर में एवं देश में अन्य संस्थाओं द्वारा अनेक मेले लगाये जाते हैं, परन्तु बहुत ही अल्प समय में स्वदेशी मेले ने पूरे देश भर में अपना विस्तार एवं पहचान स्थापित किया है. भूमि पूजन के साथ ही स्टॉल निर्माण का कार्य अब प्रारंभ हो चुका है.
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला में विशिष्ट स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता, संगोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे.
इस मौके पर अमित मिश्रा, मधुलिका मेहता, केपी चौधरी, अनिल राय, अभिषेक बजाज, घनश्याम दास, मुकेश कुमार, गुरजीत सिंह, विकास, गौरवशंकर, रविशंकर मिश्रा, मृत्युंजय कुमार, सुजय कुमार, अरविन्दर कौर, गुरप्रीत सिंह, अरविन्द कुमार, संजीत कुमार, कुलदीप कुंडू, अरविन्दर कौर, गुरप्रीत सिंह, जयंत श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह, राजेश वर्णवाल, वंदना राव, सुनील गुप्ता, सत्यनारायण मिश्रा, लोकनाथ साहू, गजेन्द्र सिंह, कृष्णा शर्मा, प्रीतम सिंह, विक्रम सिंह, मुकेश भदानी, किरणजीत कौर, अनिता सिंह, कौशल राय आदि उपस्थित थे.

