
उदित वाणी, जमशेदपुर: श्री श्री श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट टाटानगर से जुड़े श्याम भक्त राजस्थान के खाटू धाम में 22 फरवरी को निशान चढ़ाएंगे. फाल्गुन माह में शहर के 51 श्याम भक्त 21 फरवरी मंगलवार को रांची से हवाई मार्ग होते हुए जयपुर के लिए रवाना होंगे.
वहां बुधवार को राजस्थान के रींगस से निशान पदयात्रा खाटू धाम के लिए रवाना होगी। गुरुवार 23 फरवरी को सालासर बालाजी का दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद रात्रि विश्राम झुंझुनू में श्री राणी सती दादी के दरबार में होगा.
इसी तरह 24 फरवरी को महासर माता, जीण माता, शाकंभरी माता, मेहंदीपुर बालाजी तथा शनिवार 25 फरवरी को मथुरा वृंदावन, बांके बिहारी, राधा-रानी, कृष्ण जन्मभूमि का दर्शन और पूजा करेंगे. इसे सफल बनाने के लिए साकची स्थित एक होटल में श्याम भटली परिवार की एक बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पसारी की अध्यक्षता में हुई.
उन्होंने बताया कि हवाई मार्ग से ही सोमवार 27 फरवरी को सभी भक्त रांची पहुंचेंगे. बैठक में गगन रूस्तोगी, धनजंय सिंह, ललित डांगा, प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, मुरारी अग्रवाल, पंकज छावछरिया, मनोज पलसानिया आदि मौजूद थे.

