
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारत बचाओ आंदोलन के बैनर तले जमशेदपुर से 40 किलोमीटर दूर पटमदा प्रखंड के वीरखम गांव में सोमवार को सबर, भूमिज और कुम्हार आदिवासियों के बीच 86 कंबल वितरित किया गया. कड़ाके की ठंड से ठिठुरते हुए और समाज के बिल्कुल असहाय वृद्ध महिला और पुरुषों को कंबल वितरित किया गया. कंबल बांटते समय ध्यान रखा गया कि वैसे आदमी को ही कंबल मिले, जो शराब नहीं पीता हो. इसकी जिम्मेदारी जोरसा गांव के निवासी आनंद सिंह ने निभाई.
कंबल वितरण में प्रसिद्ध समाजसेवी रश्मि सामल, आभास मूनका, निपम मेहता, विवेक शर्मा, अमित मूनका और तनुश्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा. भारत बचाओ आंदोलन हर साल समाज के बिल्कुल कमजोर को कंबल और स्वेटर बांटता है. राजीव दीक्षित हमारे प्रेरणा स्त्रोत है. उन्हीं के विचारों को जन जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है. कंबल वितरण करते समय आभास मूनका, प्रकाश नाग, गुंजन भारती और योगगुरु अरविन्द प्रसाद मौजूद थे.

