
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारत बचाओ आंदोलन के बैनर तले समाजसेवी नवल खेमका, सुरेश चौधरी और मनीष कुमार गुप्ता के सौजन्य से तमाड़ प्रखंड के कोकाडीह गांव में 60 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. यह कंबल विशेष रूप से उन वृद्ध महिला-पुरुषों को दिए गए जो निर्धन हैं और परिवार द्वारा उपेक्षित हैं.
वितरण के दौरान यह भी ध्यान रखा गया कि शराबी व्यक्तियों को कंबल न दिए जाएँ, ताकि सहायता वास्तव में योग्य जरूरतमंदों तक ही पहुँचे. भारत बचाओ आंदोलन के प्रेरणास्रोत राजीव भाई दीक्षित के अधूरे सपनों को साकार करने की दिशा में यह पहल एक और कदम माना जा रहा है.
कंबल वितरण के लिए कोकाडीह निवासी नेपाल महतो ने पात्र लाभार्थियों की पहचान में सक्रिय भूमिका निभाई. इस अवसर पर जमशेदपुर से समाजसेवी सुरेश चौधरी, मनीष कुमार गुप्ता, गुंजन भारती, सुरेश चौधरी का पूरा परिवार और योगगुरु अरविंद प्रसाद उपस्थित रहे.

