
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारत बचाओ आंदोलन के बैनर तले समाजसेवी नवल खेमका, सुरेश चौधरी और मनीष कुमार गुप्ता के सौजन्य से 60 कंबल तमाड़ के कोकाडीह गांव में बुजुर्ग महिला- पुरुष के बीच वितरित किया गया. ये सारे परिवार से उपेक्षित गरीब है. खासकर यह भी ध्यान रखा गया कि शराबी को कंबल न मिलें. भारत बचाओ आंदोलन के प्रेरणा स्त्रोत राजीव भाई दीक्षित के अधूरे सपनों को हम पूरा करने में लगें हुए हैं. उसी कड़ी में कंबल वितरण भी शामिल हैं. कोकाडीह गांव के नेपाल महतो ने वृद्ध महिला पुरुष को चिन्हित करने की भूमिका निभाई. इस मौके पर जमशेदपुर से खुद सुरेश चौधरी,मनीष कुमार गुप्ता, गुंजन भारती, सुरेश चौधरी का पूरा परिवार और योगगुरु अरविंद प्रसाद मौजूद थे.
Advertisement
<

