
उदित वाणी, जमशेदपुर: पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में टिनप्लेट स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग के बालक वर्ग में जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न प्रखंडों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.
इस प्रतियोगिता में काफी रोचक मुकाबले देखने को मिले. कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी ने खिलाडिय़ों से परिचय के उपरांत किक- शॉट लगाकर किया. पहले दिन के फाइनल मैच का मुकाबला जमशेदपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय -भीतरदाड़ी बनाम मुसाबनी प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल- बेनासोल के बीच हुआ.
इस महत्वपूर्ण एवं रोमांचकारी मुकाबले में उत्क्रमित हाई स्कूल- बेनासोल ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय – भीतरदाडी को टाई ब्रेकर में 1 – 0 गोल से पराजित कर सुब्रतो कप प्रतियोगिता का जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन के खेल को सफलतापूर्वक पूरा करने में नवीन कुमार, ऋषिकेश बारिक, अजय कुमार, श्याम कुमार, खेल प्रशिक्षिका पूनम राय, सुप्रभा पंडा, संजय कुमार, संकुल सेवक संजय कुमार, वीर प्रताप मुर्मू, मझिया सोरेन, डब्लू रहमान, मोना सरदार, अमरनाथ शर्मा, शशिकांत सिंह आदि उपस्थित रहे.
आज होगा अंडर-17 बालक वर्ग का मैच
प्रतियोगिता के दूसरे दिन कल सुबह 9 बजे से अंडर-17 बालक वर्ग का जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल का मैच खेला जाएगा. इसमें जिला के सभी प्रखंडों की विजेता टीम भाग ले रही हैं.

