
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अन्तर्गत आने वाले शहर के सभी 34 बड़े नालों का सफाई की योजना बनाई गई है. बरसात से पहले इन सभी नालों की सफाई कर ली जाएगी. ताकि बारिश में जाम और जल जमाव की समस्या ना हो. जमशेदपुर पश्चिमी और जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में अवस्थित सार नालों की सफाई की जाएगी. इनमें से कुछ नालों की सफाई जेएनएसी और कुछ की सपाई जुस्को के द्वारा की जानी है. नालों की सफाई के लिए अलग अलग तिथि तय की गई है उसी के अनुरुप सफाई की जाएगी.
शहर के 34 बड़े नाले जिससे हो कर गुजरती है सारी गंदगी
जमशेदपुर पूर्वी में नाला का नाम तिथि
1- प्रेमनगर पंचवटी शिव मंदिर का बड़ा नाला – 26 से 31 मई तक
2- जेम्को से प्रेमनगर तक बड़ा नाला जो झगरु बागाना से होकर पंचवटी शिव मंदिर से रेलव साइडिंग तक तक जाता है- 31 मई से 4 जून तक
3 – कैरेज कॉलोनी राम मंदिर के पास बड़ा नाला मुस्लिम बस्ती तक – 5 एवं 6 जून
4 – मिश्रा बगान बीआईटी लाइन से सलगाझुड़ी रलवे साइडिंग तक – 7 से 10 जून तक
5 – केबुल टाउन कैलाश नगर बड़ा लाना – 11 जून
6 – ओल्ड केबुल टाउन मैदान का बड़ा नाला छठ घाट से सामुदायिक भवन तक – 12 एवं 13 जून
7 – विकास कॉलोनी नानक नगर गीता सिंह बागान के पीछे बड़ा नाला – 14 एवं 15 जून
8 – रामाधीन बगान से गीता सिंह बगान से टुईलाडुगरी होते हुए गाड़ाबासा से होकर बड़ा नाला जो टेल्को कंपनी से निकलती है – 16 जून
9 – विकास कॉलोनी मथुरा बगान का बड़ा नाला जो केबुल कर्मकांड़ से होकर निकलती है – 17 जून
10 – ईस्ट प्लांट बस्ती जेम्को चौक बिस्कुट केक फैक्ट्री के सामने से बड़ा नाला – 18 एवं 19 जून
11 – जोजोबेड़ा कृष्णा नगर मेन रोड का नाली जो नीचे बड़ा नाला तक है – 20 जून
12 – बागूननगर बारीडीह बड़ा नाला – 26 से 29 मई तक
13- नागाडुंगरी बारीडीह बड़ा नाला 30 एवं 31 मई
14 ग्वाला पाड़ा बिरसा नगर जोन नंबर 1 -1 एवं 2 जून
15 – इंडियन गैस गोदाम आंध्रा समिति जे टाईप बिरसानगर बड़ा नाला – 3 से 5 जून
16 – बिरसानगर जोन नंबर 9 से 11 तक बड़ा नाला – 6 एवं 7 जून
17 – गुडिय़ा मैदान शौचालय के पास बिरसानगर जोन नंबर 2 – 8 जून
18 – बिरसानगर जोन नंबर 3 – 9 जून
19 – गोलमुरी विजयनगर शिव सिंह बगान बड़ा नाला – 10 एवं 11 जून
20 – देवनगर सुभाष आश्रम गंगोत्री फ्लैट के बगल का बड़ा नाला – 12 स 16 जून
जमशेदपुर पश्चिमी मं नाला का नाम तिथि
1 – कुसुमनगर मेरीन ड्राइव एरिया – 26 से 29 मई तक
2 – बागे बस्ती मरीन ड्राइव कदमा – 31 मई
3 – निर्मलनगर ए सोनारी बड़ा नाला – 26 से 30 मई
4 – निर्मलनगर बी सोनारीबड़ा नाला – 1 से 4 जून
5 – ईसीसी फ्लैट के पीछे रामजनमनगर बड़ा नाला – 1 से 4 जून
इन नालो की सफाई जुस्को करेगी
1 – विद्यापतिनगर बारीडीह का बड़ा नाला
2 – गुद्वारा बस्ती साकची बड़ा नाला, रिफ्यूजी कॉलोनी, काशीडीह, भालूबासा बड़ा पुल हो कर बड़ा नाला
3 – सर्किटहाउस पेट्रोल पंप के पीछे बड़ा नाला
4 – आशियाना गार्डेन सोनारी बड़ानाला
5 – पंचवटी नगर सोनारी बड़ा नाला
6 – शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 1 से 5 तक बड़ा नाला
7 – अनिलसूर पथ बीएस स्टेट रामनगर बड़ा नाला
8 – करला पब्लिक स्कूल के पीछे बड़ा नाला
9 – ईसीसी फ्लैट के पीछे बड़ा नाला रामजनमनगर

