
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने गुरुवार को बीबीए-बीसीए फाइनल सेमेस्टर (सत्र 2019-22) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया. यह परीक्षा विवि की ओर से अगस्त महीने में ली गई थी.
परीक्षा परिणाम को विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परिणाम को निर्धारित समय से जारी किया गया है. केयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार चौधरी ने बताया कि परिणाम को लक्ष्य समय पर जारी कर दिया गया है.
इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में हिस्सा लेने के लिए आवेदन भरने का समय मिलेगा. गौरतलब हो कि विवि की ओर से पिछले दिनों परीक्षा विभाग को निर्धारित समय के भीतर यूजी वोकेशनल कोर्स का फाइनल सेमेस्टर का परिणाम जारी करने का निर्देश दिया गया था. फिलहाल यूजी सेमेस्टर-6 के परिणाम का विद्यार्थी इंतजार कर रहे हैं। इसका परिणाम भी अगले कुछ दिनों में जारी होने की उम्मीद है.
Advertisement
<

