
उदित वाणी, चांडिल: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रखंड के बानसा उच्च विद्यालय मैदान में नमो भारत सेवा संस्था की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए और मानवाधिकारों के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी खगेन महतो ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा तभी संभव है, जब समाज इसके प्रति जागरूक हो. उन्होंने बताया कि संस्था दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में लगातार जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को उनके मौलिक अधिकारों से अवगत करा रही है.
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को मानवाधिकार, संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों और उनके संरक्षण के विषय में जानकारी दी गई. आयोजन में भाजपा नेता दिलीप महतो, अधिवक्ता कमलेश सिंह, विश्वनाथ कालिंदी, बुद्धेश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस आयोजन ने क्षेत्र में मानवाधिकार जागरूकता का सकारात्मक संदेश पहुंचाया.

