
बैंक ऑफ बड़ौदा को मिला राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
उदित वाणी, जमशेदपुर: बैंक ऑफ़ बड़ौदा को राष्ट्रीयकृत बैंकों की श्रेणी में वर्ष 2021-22 के लिए भारत सरकार की राजभाषा कीर्ति पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही बैंक के संयोजन में कार्यरत बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), बड़ौदा को नराकास की श्रेणी में ‘ख’ भाषिक क्षेत्र के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है.
दोनों पुरस्कार बैंक को 14-15 सितंबर को सूरत में आयोजित हिंदी दिवस समारोह- 2022 एवं द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान प्रदान किए गए. पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार अमित शाह, मुख्यमंत्री, गुजरात सरकार भूपेन्द्रभाई पटेल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, अजय कुमार मिश्रा एवं निशिथ प्रमाणिक थे.

