
उदित वाणी, जमशेदपुर: अयोध्या में प्रभु श्री राम की जन्मस्थली को मुक्त कराने के लिए प्रथम कारसेवा 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 1990 के बीच की गई थी. उस दौरान उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री के आदेश पर निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई.
इस दिन को हुतात्मा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस क्रम में आज जमशेदपुर महानगर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा एमजीएम अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
इस दौरान भाजपा नेता अभय सिंह, भाजपा जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रचार प्रसार प्रमुख संजय सिंह, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख सुजीत साहु, सिंहभूम विभाग से मंत्री संजय चौरसिया, हरेराम ओझा, मातृशक्ति प्रमुख चंदना बनर्जी, जमशेदपुर महानगर से अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष गोपी राव, सह मंत्री चंदन चौबे, बजरंग दल संयोजक डॉ भोला लोहार, संगठन मंत्री सुभाष चटर्जी, कन्हैया प्रसाद, कन्हैया पांडेय, विवेक कुमार, दुर्गा वाहिनी संयोजक पूनम रेड्डी, बबली सोनम, मातृ शक्ति प्रमुख कुंती भारती, वंदना, रितीका, प्रतिमा चौहान तथा प्रखंड से मनोज शर्मा, राजेश चौबे, चंदन दास, सौरव कुमार, विकास प्रसाद, सागर चौहान सहित अन्य उपस्थित थे.

