
उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 स्थित बाबा जटाधारी मंदिर की स्थापना 1979 में रामनवमी पर हुई थी. तब से मंदिर समिति द्वारा प्रतिवर्ष अखाड़ा निकाला जाता रहा है, जो क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान बन चुका है. 2012 में पुरी शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने मंदिर का जीर्णोद्धार एवं शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा की, जबकि 2007 से रुद्राभिषेक के बाद भव्य शिव बारात आयोजित हो रही है.
2026 के कार्यक्रम
इस वर्ष के कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
– 14 फरवरी 2026 (शनिवार): प्रातः 11 बजे अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ.
– 15 फरवरी 2026 (रविवार): दोपहर 3 बजे कीर्तन पूर्णाहुति, अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन.
सायं 4:30 बजे भव्य शिव-पार्वती बारात आकर्षक झांकियों व भक्ति संगीत के साथ निकलेगी, उसके बाद प्रसाद व भोग वितरण.
हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी से क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगा. मंदिर समिति ने सभी से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.
समिति सदस्य उपस्थित
घोषणा सभा में अध्यक्ष उमेश सिंह, महासचिव सुधांशु ओझा, शेषनाथ पाठक, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार दुबे, रौशन कुमार, संदीप पांडेय, शशिभूषण, प्रमोद सिंह, दीपक वशिष्ठ, शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

