
उदित वाणी, जमशेदपुर: बीए कॉलेज इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के दो छात्र मोहम्मद मसूद एवं मंज़ूर आलम का चयन आकर्षक पैकेज में जमशेदपुर की अग्रणी फोर्जिंग कंपनी मेसर्स जेनिथ फोर्ज में हुआ है. दोनों छात्रों का कार्य क्षेत्र कंपनी की जमशेदपुर इकाई ही है. इनकी इस उपलब्धि पर बिहार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बीएन चौधरी, कॉलेज के चेयरमैन डॉ शिव कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ परीक्षित महतो, प्लेसमेंट अधिकारी राहुल सिंह एवं कॉलेज के सभी प्रोफेसर्स ने इनको बधाई दी है, साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.
Advertisement
<

