
उदित वाणी, जमशेदपुर: द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन के बीएड विभाग के चैथे सेमेस्टर की छात्राओं के द्वारा मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के कुलसचिव डॉक्टर जयंत शेखर और प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
इस दौरान बीएड विभाग के द्वारा साइंस, सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विज्ञान की अलग-अलग मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई. कुलसचिव ने इसकी काफी सराहना की.
इस अवसर पर बीएड कोऑर्डिनेटर डॉ मुकुल भेगराज, विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव, डॉक्टर अपराजिता, डॉक्टर पूनम ठाकुर, जया शर्मा, दीपिका कुजुर, डॉक्टर श्वेता बागडे, प्रियंका कुमारी, प्रेमलता पुष्प, रानी सिंह, इंदू सिंहा, प्रियंका भगत, मोईत्रा और डॉक्टर के. के कमलेंद्र उपस्थित थे.
इस कार्यक्रम में सुरभि गुप्ता, शेफाली, वर्तिका, सोनम, नीतू, रुचि काजल, निशा, दुर्गावती, सोमा, प्रियंका, कोमल, रूबी, प्रज्ञा, अलीशा, शिखा, रजिया, काजल, प्रीति आदि मौजूद थीं. कार्यक्रम का संचालन वर्तिका ने किया.

