
उदित वाणी, जमशेदपुर: ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने आज शाम अवतार सिंह के बर्लिन जाने से पहले एक विदाई समारोह का आयोजन किया जिसने अवतार सिंह को फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने एवं सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर एवं फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दी. सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि अवतार सिंह ने कौम का नाम रोशन किया है.
जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज से बीएससी टाटा मोटर्स और टाटा हिताची में लगभग 38 साल नौकरी करने वाले अवतार सिंह ने खेलों में मुकाम हासिल किया है.
साइकिलिंग में 7 बार नेशनल चैंपियन रह चुके अवतार सिंह ने 1982 एशियन गेम्स में भारतीय साइकिलिंग टीम की कप्तानी की. कॉमनवेल्थ गेम 1978 में 1 किलोमीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था. खेलकूद के सफर के तुरंत बाद इन्होंने कोचिंग डिप्लोमा भारत, जर्मनी और मलेशिया में पास कर अपनी कोचिंग मंदबुद्धि बच्चों के जीवन सुधार के लिए लगा दी.
इनका समर्पण और कोचिंग, बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए देखते हुए स्पेशल ओलंपिक भारत और इंटरनेशनल संस्था ने इन्हें सातवीं बार स्पेशल ओलंपिक वल्र्ड समर गेम, जो कि जर्मनी में होने जा रहे हैं, आमंत्रित किया है. बर्लिन (जर्मनी) में इनकी भूमिका एक प्रमुख वॉलंटियर के रूप में 12 से 26 जून तक होगी. 10 जून को अवतार सिंह दिल्ली से बर्लिन के लिए रवाना होंगे.
विदाई समारोह में इंदरजीत सिंह पनेसर,परविंदर सिंह भाटिया,सरबजीत सिंह भुल्लर, मोहिंदर सिंह भुईं, सुखदीप कौर, गुरप्रीत कौर मनमीत लूथरा शामिल थे.

